Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पत्रकार आफताब खान की माताजी मरियम बी का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर


 64 वर्ष की उम्र में राजनांदगांव के अस्पताल में ली अंतिम सांस; जिला प्रेस क्लब ने जताया गहरा शोक, दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

NBP NEWS / अं.चौकी / 18 नवंबर 2026 /

मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के पत्रकार आफताब खान की माताजी मरियम बी (64 वर्ष) के निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र और पत्रकार जगत में शोक की लहर फैल गई है। उन्होंने 17 नवंबर को राजनांदगांव स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और पत्रकार साथियों में गहरा दुःख व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरियम बी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद परिजनों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए राजनांदगांव स्थित पैंट्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के बांधा बाजार की निवासी थीं।

जिला प्रेस क्लब ने जताया गहरा शोक

पत्रकार आफताब खान की माताजी के निधन पर जिला प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। प्रेस क्लब के सदस्यों एवं पत्रकार साथियों ने कहा कि मां का साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी पीड़ा है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार परिवार आफताब खान एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

जिला प्रेस क्लब की ओर से दिवंगत मरियम बी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पत्रकार साथियों, परिचितों और शुभचिंतकों ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ