Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बहन पर गलत नीयत रखने की शंका में युवक पर टंगिया से हमला,आरोपी गिरफ्तार को पुलिस ने भेजा जेल

NBP NEWS/ मोहला | 21 सितंबर 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के थाना गोटाटोला अंतर्गत ग्राम कंगलुटोला में धारदार टंगिया से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी देवेंद्र मार्गे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 20 सितंबर 2026 की बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र मार्गे को कथित रूप से संदेह था कि गांव निवासी खिलावन खरे उसकी बहन पर गलत नीयत रखता है। इसी शंका के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और देवेंद्र मार्गे ने खिलावन खरे पर धारदार टंगिया से हमला कर दिया। हमले में खिलावन खरे गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल को डायल-112 की मदद से मोहला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने तत्काल शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खोमन भंडारी के नेतृत्व में गोटाटोला पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 27/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान फॉरेंसिक एफएसएल वैज्ञानिक अधिकारी के सहयोग से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया गया।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी देवेंद्र मार्गे को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ