Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

PM श्री आत्मानंद स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी और कथित लापरवाही को लेकर छात्र ने की शिकायत, शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर नजर

पीएम श्री आत्मानंद स्कूल मोहला में सुविधाओं को लेकर फिर उठे सवाल, छात्र की शिकायत से पुराने मामले की दोबारा चर्चा


NBP NEWS / मोहला | 20 सितंबर 2026

सात सितंबर को जिले में शिक्षा मंत्री जहां प्रवास में थे वहीं दूसरी ओर स्कूली छात्र शौचालय जाने को तड़पता रहा। जहां भाजपा सरकार स्वच्छ भारत मिशन चला रहा है, लेकिन आज भी शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाओं से स्कूली बच्चे वांछित है। सात सितंबर को जिले में दो दिवसीय प्रवास पर शिक्षा मंत्री दौरे पर थे। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और भविष्य का खाखा तैयार कर रहे थे, दूसरी ओर स्कूली बच्चे शौचालय के लिए तड़प रहा था। 

जिला मुख्यालय मोहला में स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल एक बार फिर कथित अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा में है। विद्यालय प्रबंधन को लेकर पूर्व में भी सामने आए कथित वसूली और व्यवस्थागत शिकायतों के बीच अब 6 वर्षीय एक छात्र की शिकायत सामने आई है, जिसमें विद्यालय में मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं होने से परेशानी होने का आरोप लगाया गया है।

प्राप्त शिकायत पत्र के अनुसार, छः वर्षीय बच्चे ने 8 सितंबर 2026 को विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत में छात्र ने 7 सितंबर को स्कूल में कथित रूप से मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मानसिक परेशानी होने की बात कही है।

शौचालय में ताला होने का लगाया आरोप

छात्र द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय के शौचालय में ताला लगा हुआ था। पेट खराब होने की स्थिति में छात्र को कथित तौर पर शौचालय की आवश्यकता थी, लेकिन सुविधा नहीं मिलने से उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। शौच कपड़े में ही हो गए जिससे उसके कपड़े गंदे हो गए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने शिक्षक अथवा कर्मचारी से सहायता मांगी, लेकिन तत्काल समस्या का समाधान नहीं हुआ। बाद में कथित तौर पर फोन के माध्यम से इसकी सूचना दी गई और उनके परिजन छात्र को घर ले गए। इस बीच परिजन के आने तक बच्चा घंटों देर तक रोता रहा।

मानसिक रूप से परेशान बच्चा स्कूल जाने में संकोच कर रहा है। अब स्कूल जाने को मना कर रहा है। बच्चा अब बाहर खेलने तक नहीं जा पा रहा है। 

भाजपा सरकार हो रही बदनाम
पी एम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री का नाम जुड़ा हो। साथ ही शाला समिति के अध्यक्ष जहां भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता हो वहां लगातार शिकायतों का आना और अब तक कोई ठोस कार्यवाही न होना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

अनिल गुप्ता ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी। शौचालय के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। Pwd विभाग से लगातार बात हो रही है। कार्य को जल्द पूर्ण करने को कहा गया है। चुकी शौचालय लंबे समय से चोक है। वर्तमान में पीछे एक शौचालय चालू अवस्था में है, जिसका बच्चे उपयोग कर रहे हैं। शिकायत में पता चला कि छोटा बच्चा है, जो पीछे शौचालय तक नहीं पहुंच पाया और अपने कपड़े में ही शौच कर बैठा। बेहद गंभीर है इसके लिए लगातार pwd विभाग को कार्य जल्द करने को कहा जा रहा है।

पुराने विवाद के बीच फिर सामने आया नया मामला

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मोहला में यह कोई पहला मामला नहीं है, जब विद्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे हों। इससे पहले भी स्कूल प्रबंधन और प्राचार्या सीमा वर्मा को लेकर विभिन्न प्रकार की शिकायतें और आरोप सामने आ चुके हैं। इनमें विद्यार्थियों से कथित रूप से सुविधाओं के नाम पर सामग्री मांगने तथा टीसी से जुड़े कथित वसूली के आरोप भी चर्चा में रहे हैं।

इन मामलों में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की बात सामने आई थी। ऐसे में छात्र की नई शिकायत ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और पूर्व में सामने आए मामलों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

छात्र ने जिम्मेदारी तय करने की मांग की

शिकायतकर्ता ने शाला प्रबंधन समिति से मामले की जांच कराने और कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। शिकायत की प्रतियां कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा शाला विकास प्रबंधन समिति को दिए जाने का उल्लेख शिकायत पत्र में है।

खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन ने बताया कि शिकायत उपरांत प्राचार्या से प्रतिवेदन मांगी गई थी। प्रतिवेदन के अनुसार शौचालय चोक है, गंदी गंध आती है। लोक निर्माण विभाग ने निरीक्षण कर सूखने देने का हवाला दिया था। जिसके बाद शौचालय को ताला लगाया गया था। वर्तमान में नए शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।

अब सवाल यह है कि छात्र की शिकायत पर शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है और क्या विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जांच कराई जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ