मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड के ग्राम कुम्हारी में 20 सितंबर 2026, रविवार को छत्तीसगढ़ परिसर की त्रैमासिक चर्चा बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक प.पू. परमात्मा एक सेवक मंडल, वर्धमान नगर, नागपुर के अंतर्गत मानवधर्म एवं परमात्मा एक मार्ग के प्रचार-प्रसार को लेकर आयोजित की जा रही है।
आयोजकों के अनुसार बैठक का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इसके पश्चात उपस्थित सेवक-सेविकाओं एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी।
बैठक में छत्तीसगढ़ परिसर से जुड़े सेवक, सेविकाएं, मार्गदर्शक एवं मार्गदर्शिकाओं के साथ उनके परिवारों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों ने बताया कि बैठक में मानवधर्म एवं परमात्मा एक मार्ग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
कहां और कब होगी बैठक
- स्थान: ग्राम कुम्हारी, ब्लॉक-तहसील मानपुर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
- दिनांक: 20 सितंबर 2026, रविवार
- समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक
- इसके बाद: भोजन
आयोजकों ने यह भी अनुरोध किया है कि त्रैमासिक चर्चा बैठक की सूचना केवल छत्तीसगढ़ परिसर से संबंधित समूहों तक ही सीमित रखी जाए और अन्य परिसर से संबंधित व्हाट्सएप ग्रुपों में इसे साझा न किया जाए।
बसंत राम चकटिया 6263229208
निर्भय कुमार चौरके 6265685528
0 टिप्पणियाँ