Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

धमतरी Powerlifting Championship में मोहला की शानदार जीत, 7 स्वर्ण समेत 16 पदक

NBP NEWS/ मोहला, 18 अगस्त
धमतरी में आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। जिले की टीम ने प्रतियोगिता में कुल 16 पदक हासिल किए, जिसमें 7 स्वर्ण, 8 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। शानदार प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम ने टीम चैंपियनशिप अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में जिले की ओर से अंबागढ़ चौकी स्थित द फिटनेस पाठशाला जिम से जुड़े 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर अलग-अलग वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

खुशी धालेंद्र बनीं जूनियर बेस्ट लिफ्टर

प्रतियोगिता में पंकज नेताम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं खुशी धालेंद्र ने दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ छत्तीसगढ़ जूनियर बेस्ट लिफ्टर का खिताब अपने नाम किया।

रवि कुमार ने एक स्वर्ण, चिन्मय ने दो स्वर्ण, जबकि साहिल निराला ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया।

इसके अलावा गजेंद्र, रेश्मी, रीत, डेज़ी, करण, सजल शिवहरे, बिलाल और निखिल पटवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए।

जिले की युवा खिलाड़ी आनिया खान का स्कूल गेम्स वेटलिफ्टिंग में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

कलेक्टर ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धि हासिल करने के बाद जिले के खिलाड़ियों और कोच शाहरुख खान ने कलेक्टर तुलिका प्रजापति से सौजन्य भेंट की। खिलाड़ियों ने कलेक्टर को धमतरी में हासिल किए गए 16 पदकों और टीम चैंपियनशिप अवॉर्ड की जानकारी दी।

कलेक्टर ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार भी प्रदान किए।

इस दौरान खिलाड़ियों और कोच ने जिले में पावरलिफ्टिंग सहित अन्य खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़ी आवश्यक मांगें भी कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और उन्हें पूरा करने की दिशा में आश्वासन दिया।

जिला प्रशासन से मिले प्रोत्साहन से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। खिलाड़ियों और कोच ने कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।

जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी का माहौल है और आने वाले समय में उनसे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।


#NBPNews #सत्यकीआवाज #MohlaNews #MohlaManpur #AmbagarhChowki #ChhattisgarhNews #CGNews #Powerlifting #PowerliftingChampionship #StateLevelPowerlifting #PowerliftingIndia #SportsNews #SportsNewsChhattisgarh #TeamChampion #TeamChampionship #GoldMedal #SilverMedal #BronzeMedal #16Medals #7GoldMedals #KhushiDhalendra #JuniorBestLifter #FitnessPathshala #AmbagarhChowki #MohlaSports #ChhattisgarhSports #SportsTalent #IndianSports #LocalNews #BreakingNews #LatestNews #CGBreakingNews #NBPNEWS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ