NBP NEWS/ अं चौकी, 18 अगस्त 2026 अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम आमाटोला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पदस्थ व्याख्याता संध्या सिंह के स्थानांतरण की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्यद्वार पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने व्याख्याता की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताते हुए स्कूल का माहौल प्रभावित होने के आरोप लगाए।
ग्रामीणों का आरोप है कि व्याख्याता संध्या सिंह के पति द्वारा भी स्कूल के कामकाज में हस्तक्षेप किया जाता था। ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने व्याख्याता को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर स्कूल परिसर में जमकर नारेबाजी की और तालाबंदी कर दी।
मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार सहित पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे।
स्थिति को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए व्याख्याता संध्या सिंह के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया। आदेश में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आमाटोला से उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित शासकीय हाइ स्कूल गोपलिंचुआ करने का उल्लेख है।
जिला शिक्षा अधिकारी वाई. डी. साहू ने बताया कि सरपंच, शाला समिति और ग्रामीणों की शिकायत और मौके की स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं का विरोध समाप्त हुआ। मामले को लेकर क्षेत्र में स्कूल की व्यवस्थाओं और शिक्षकों की कार्यशैली को लेकर भी चर्चा बनी हुई है।
#NBPNews #सत्यकीआवाज #MohlaNews #MohlaManpur #AmbagarhChowki #MohlaManpurAmbagarhChowki #ChhattisgarhNews #CGNews #SchoolNews #SchoolProtest #SchoolTalabandi #ग्रामीणोंकाविरोध #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन #छात्रोंकाप्रदर्शन #व्याख्याताट्रांसफर #शिक्षाविभाग #DEO #EducationNews #ChhattisgarhEducation #Aamatola #AamatolaSchool #LocalNews #BreakingNews #LatestNews #CGBreakingNews #ViralNews #HindiNews #NewsUpdate #NBPNEWS
SEO Keywords
मोहला न्यूज, आमाटोला स्कूल, स्कूल में तालाबंदी, व्याख्याता का ट्रांसफर, ग्रामीणों का विरोध, छात्रों का प्रदर्शन, जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला मानपुर न्यूज, अंबागढ़ चौकी न्यूज, छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग
0 टिप्पणियाँ