Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मोहला के लाल DSP याद राम बघेल का बढ़ा गौरव, राष्ट्रपति ने दिया पुलिस वीरता पदक - नक्सल मोर्चे पर साहस को मिला सम्मान

NBP NEWS/ मोहला, 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के निवासी एवं थाना मोहला में पदस्थ डीएसपी याद राम बघेल को देश के राष्ट्रपति द्वारा पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय तक अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया है।
डीएसपी बघेल पिछले करीब 15 वर्षों से सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर और कांकेर जैसे घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अंदरूनी इलाकों में अपनी सेवाएं देते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों और अनेक मुठभेड़ों में साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया।
जंगलों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती के दौरान डीएसपी बघेल ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच भयमुक्त वातावरण बनाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कर्तव्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
उनकी उत्कृष्ट सेवा और अदम्य साहस के लिए इससे पहले भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है। अब राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित होने पर उनके गृह जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भी खुशी का माहौल है।

सामाजिकजनों और सहकर्मियों ने दी बधाई

डीएसपी याद राम बघेल को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक मिलने पर सामाजिकजनों, ग्रामीणों, विभागीय कर्मचारियों, सहपाठियों एवं मित्रों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी तरह निरंतर देश और समाज की सेवा करने की शुभकामनाएं दीं।
डीएसपी बघेल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई, पत्नी, बच्चों और मित्रों के सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने अपने परिवार और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पत्नी भी आदिवासी अंचल में दे रहीं शिक्षा सेवा

डीएसपी याद राम बघेल की धर्मपत्नी हितेश्वरी बघेल भी आदिवासी अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे विकासखंड मानपुर के हाई स्कूल डोकला में व्याख्याता शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।
पति को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक मिलने पर शिक्षा विभाग के सहकर्मियों ने भी हितेश्वरी बघेल एवं उनके परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डीएसपी याद राम बघेल को मिला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत साहस और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है, बल्कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के लिए भी गौरव का विषय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ