Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

स्वतंत्रता दिवस पर भीम आर्मी ने कहा- अंग्रेजों से आजादी मिली, अब गरीबी और बेरोजगारी से आजादी जरूरी

NBP NEWS/ मोहला, 14 अगस्त 2026।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भीम आर्मी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की ओर से समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। संगठन ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।
भीम आर्मी ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हालांकि, संगठन का कहना है कि अंग्रेजों से राजनीतिक आजादी मिलने के बावजूद देश को गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, पाखंड और अशिक्षा जैसी समस्याओं से अभी पूरी तरह आजादी दिलाना बाकी है।

संगठन ने कहा कि सच्ची आजादी तभी सार्थक होगी, जब देश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, हर युवा को रोजगार, प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक जीवन और हर नागरिक को समान अधिकार एवं न्याय प्राप्त होगा।
भीम आर्मी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संविधान, समानता, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लेने की अपील की। संगठन ने ऐसे भारत के निर्माण का आह्वान किया, जहां किसी भी नागरिक के साथ जाति, धर्म, लिंग या आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न हो।

अपने संदेश के अंत में भीम आर्मी ने “जय भारत, जय संविधान, जय भीम, जय जोहार और जय मंडल” के नारों के साथ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ