Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मानपुर में गुरु पूर्णिमा पर 12 घंटे का अखंड जाप, गायत्री महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु | NBP NEWS

NBP NEWS/ मानपुर, 30 जुलाई 2026
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, मानपुर द्वारा प्रज्ञा पीठ मानपुर में दो दिवसीय आध्यात्मिक एवं संस्कारमय कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस 28 जुलाई 2026 को 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों ने सहभागिता निभाई। वहीं दूसरे दिन 29 जुलाई 2026 को एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। इस दौरान तीन गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार संपन्न कराया गया तथा डामन ढाले का 22वां जन्मदिवस संस्कार महोत्सव भी मनाया गया।

प्रज्ञा पीठ मानपुर के अध्यक्ष रामाधार यादव ने पुंसवन संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव जीवन में वर्णित 16 संस्कारों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में संस्कारों का पालन नैतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक है।

इसी अवसर पर प्रज्ञा पीठ फुलकोडो में भी गायत्री परिवार द्वारा एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया तथा कु. पल्लवी का जन्मदिवस संस्कार संपन्न कराया गया।

गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्व शांति, मानव कल्याण और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार के उद्देश्य से गायत्री परिवार द्वारा देश-विदेश में समय-समय पर यज्ञ एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी गायत्री परिजनों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रज्ञा पीठ मानपुर के अध्यक्ष रामाधार यादव, कोषाध्यक्ष अविनाश सेन, सचिव महेश यादव, ब्लॉक समन्वयक जे. एस. टंडिया, ब्लॉक कोषाध्यक्ष तुका राम निर्मल, युवा जिला समन्वयक मनीष यादव, प्रचार-प्रसार प्रभारी परसराम, श्यामसाय मांडवी, वीरेंद्र जंगल, दामनी सिन्हा, चंचल यादव, नीलिमा मांडवी, ममता टंडिया सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ