Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मुक्तिधाम मोहला के पास दो पिकअप वाहनों में जोरदार भिड़ंत, कई घायल जिला अस्पताल रेफर

NBP NEWS/मोहला, 20 मई 2026
जिला मुख्यालय मोहला में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुक्तिधाम मोहला के समीप दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों वाहन चालकों समेत कई लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि घायलों को पैर टूटने सहित सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन सीता हार्डवेयर से निर्माण सामग्री और सीमेंट लेकर एकटकन्हार की ओर जा रहा था जिसे चरण सिंह चला रहा था, वाहन में कंस्ट्रक्शन सामग्री पूरी तरह भरी हुई थी। वहीं विपरीत दिशा से आ रहा दूसरा पिकअप वाहन मारकाटोला निवासी किशोर रामटेके व्यापारी का बताया जा रहा है, जो प्रतिदिन की तरह अपने व्यवसाय के लिए मोहला आ रहा था जिसे उसका ड्राइवर प्रवीण साहू चला रहा था। इसी दौरान मुक्तिधाम के पास दोनों वाहनों की तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में वाहन चालकों समेत अन्य सवारों को गंभीर चोटें आई हैं। सीमेंट से भरे वाहन में चालक चरण सिंह जूरेशिया सहित तीन लोग सवार थे, जबकि दूसरे वाहन को प्रवीण साहू चला रहे थे।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने कुछ घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल राजनांदगांव रेफर कर दिया। चालक प्रवीण को पैर और सिर में गंभीर चोट आई थी।

जानकारी के मुताबिक घायल उमेश्वर नेताम को भी राजनांदगांव रेफर किया गया है, जबकि कृष्णा कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लंबे समय तक ट्रैफिक भी जाम था जिसे पुलिस ने बहाल करवाया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ