Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RAMP योजना के तहत नारायणपुर (रायगढ़) में उद्यमिता संवेदनशीलता कार्यक्रम का सफल समापन

NBP NEWS/ रायगढ़, 20 मार्च 2026

रायगढ़ जिले के नारायणपुर में RAMP योजना (Raising & Accelerating MSME Performance) के तहत आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय उद्यमिता विकास संवेदीकरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यक्रम 23 जनवरी 2026 को भावसर फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया।

यह पहल भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त प्रयासों के अंतर्गत संचालित RAMP योजना का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) की उत्पादकता में वृद्धि करना, उन्हें बाजार से जोड़ना तथा उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक राहुल टिक्को ने प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उन्मुखीकरण किया। इनमें RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, MSME क्षेत्र में उपलब्ध अवसर, वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, बाजार तक पहुंच, कौशल विकास कार्यक्रम एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी शामिल रही। इसके साथ ही लघु वनोपज के प्रसंस्करण, संरक्षण एवं उससे जुड़े व्यवसायिक संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस संवेदीकरण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने उद्यमिता से जुड़ी बारीकियों को समझा और स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूकता प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने वित्तीय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज, व्यवसायिक योजना निर्माण, टिकाऊ व्यवसाय मॉडल, बाजार सर्वेक्षण एवं मार्केट लिंकेज जैसे विषयों पर अपने सवाल रखे। प्रशिक्षक राहुल टिक्को ने सभी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए।

अंत में राहुल टिक्को ने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में अपने-अपने व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया।

यह कार्यक्रम क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ