Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मानपुर में ग्राम गौरव पथ का किया भूमिपूजन

NBP NEWS/मोहला, 12 फरवरी 2026। मानपुर नगर के वार्ड क्रमांक 19 में गैस एजेंसी से योगेंद्र साहू के घर तक बनने वाली सीसी सड़क (ग्राम गौरव पथ) निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक इंद्रशाह मंडावी के करकमलों से संपन्न हुआ। इस मार्ग का निर्माण 25 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक मंडावी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। ग्राम गौरव पथ के निर्माण से वार्डवासियों एवं आगंतुकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

बताया गया कि वार्ड क्रमांक 19 के निवासियों द्वारा लंबे समय से इस सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। मांग पूरी होने पर वार्डवासियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुशीला भंडारी, जनपद अध्यक्ष पुष्पा मंडावी, विधायक प्रतिनिधि ऋषभ ठाकुर, सईदा खान, बालचंद कोरेटी, सागर सिन्हा, सुकलाल उसारे सहित वार्ड पंचगण मोनू मंडावी, बिंदा कछलाम, अनिल नाग, रेखा बोरकर, ईश्वरी मोटघड़े, तीजन ऊईके, मनीष जैन, ममता पारख, जमुना पटेल, संतु कचलाम, अंबिका कचलाम, सैफ खान, आनंद नायक, अरिहंत जैन, सुजीत बाला एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विकास कार्य के शीघ्र पूर्ण होने की अपेक्षा व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ