Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गुरुजी बने चोर! मोहला में शिक्षक ने फिर उड़ाया मोबाइल, इस बार पुलिस ने की एफ आई आर दर्ज

NBP NEWS/ मोहला, 15 जनवरी 2025
मोहला विकासखंड के सांगली प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक राधेश्याम नेताम की शर्मनाक करतूत एक बार फिर सामने आई है। शिक्षक द्वारा मोबाइल चोरी की यह दूसरी घटना है, जो इस बार सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर मोहला पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी को आरोपी शिक्षक राधेश्याम नेताम ने मोहला स्थित बघेल परिवहन सुविधा केंद्र में शटर खोलकर मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सुबह संचालक द्वारा मोहला थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया।
वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें ☝️

पहली चोरी का मामला लेन-देन में दबा दिया गया था

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 31 दिसंबर को मोहला स्थित दीप कंप्यूटर में भी आरोपी शिक्षक द्वारा मोबाइल चोरी की गई थी। बताया गया कि आरोपी पैसे ट्रांजेक्शन कराने के बहाने दुकान में पहुंचा और काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को बातचीत में उलझाया। जैसे ही दुकान में दूसरा ग्राहक आया और कर्मचारी व्यस्त हुआ, आरोपी ने काउंटर पर रखा एप्पल मोबाइल उठाया और पीछे के गेट से फरार हो गया।
बाद में दुकान संचालक द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर शिक्षक मोबाइल चुराते हुए साफ दिखाई दिया। इसकी शिकायत मोहला थाने में की गई थी,जिसके बाद मोबाइल की बरामदगी  हुई ।

खेल आयोजन से हिरासत, फिर छोड़ा गया आरोपी

पहली चोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को भोजटोला संकुल स्तरीय खेल आयोजन के दौरान हिरासत में लिया था। पूछताछ में पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की और मोबाइल वापस कर दिया। इसके बाद थाने से शिक्षक को छोड़ दिया गया, लेकिन इस नरमी का नतीजा यह रहा कि आरोपी ने दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
विभागीय कार्रवाई की तैयारी

मामले को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहला राजेंद्र देवांगन ने बताया कि

“चोरी के आरोपों में शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।” पूर्व में भी चोरी के मामले में उच्च कार्यालय को कार्यवाही प्रतिवेदन भेजा गया था। मोहला थाने में अपराध पंजीबद की प्रति मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।
वहीं, मोहला थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने कहा कि
 “मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।


शिक्षक की हरकत से शिक्षा विभाग शर्मसार
लगातार दो बार चोरी की घटना में शिक्षक का नाम सामने आने से न केवल शिक्षा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ