NBP NEWS/मोहला 10 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ, रायपुर (पंजीयन क्रमांक 16105/08) के प्रांताध्यक्ष महोदय अपने टीम के साथ शनिवार को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी प्रवास पर रहे। इस दौरान संघ के सभी सम्माननीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संघ के निम्न पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे—
प्रांताध्यक्ष ताराचंद साहू, कार्यकारिणी प्रांताध्यक्ष महेश कुमार साहू, उप प्रांताध्यक्ष महेंद्र पारले, प्रांत कोषाध्यक्ष तिलक ध्रुव, प्रांत महामंत्री नरेंद्र सिदार, प्रांत प्रचार सचिव छबि लाल सिन्हा, दुर्ग संभाग अध्यक्ष देवेंद्र कुमार डडसेना एवं रायपुर संभाग अध्यक्ष बृजभूषण सोनी।
बैठक के दौरान जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के वाहन चालकों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को संघ के समक्ष रखा गया। सभी पदाधिकारियों ने गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए रखी गई मांगों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की स्वयं उपस्थिति से जिला स्तर के वाहन चालकों में उत्साह एवं भरोसा देखने को मिला। इस अवसर पर जिले के सभी वाहन चालकों की ओर से संघ के सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा उनके आगमन को संगठन के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
0 टिप्पणियाँ