गोंड समाज ब्लॉक मोहला के तत्वावधान में संचालित लाल श्यामशाह अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मोहला का भव्य वार्षिक उत्सव एवं गोंड समाज केंद्र मोहला का वार्षिक कार्यक्रम (सामाजिक संगोष्ठी) का आयोजन 12 फरवरी 2026, गुरुवार को किया जाएगा।
यह कार्यक्रम गोंडवाना भवन मैदान, मोहला (थाना के पीछे) में सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन में शिक्षा, समाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण, नवाचार , विज्ञान, व्यापार एवं समाज के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र , संभाग, ब्लॉक, केंद्र सर्कल, ग्राम प्रबंधक, ग्राम सिपाही, वरिष्ठजन, महिला, युवा-युवतियां एवं समाज से जुड़े कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजन के माध्यम से बच्चों के जीवन में सार्थक पहल और समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय एवं सामाजिक चेतना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
गोंड समाज ब्लॉक मोहला के अध्यक्ष रमेश हिड़ामे ने समाज के सभी सगा जनों से कार्यक्रम में तन-मन-धन से सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज की एकता, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
0 टिप्पणियाँ