Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो माज़दा वाहन जप्त

NBP NEWS/मानपुर, 5 फरवरी 2026
कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मानपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोटरी नदी से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए दो माज़दा वाहनों को जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार मानपुर शुभांगी गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व अमले द्वारा भर्रीटोला क्षेत्र में सघन जांच अभियान बुधवार को चलाया गया। जांच के दौरान दो माज़दा वाहनों में अवैध रूप से रेत परिवहन किया जाना पाया गया। मौके पर वाहनों के चालक किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज, परिवहन परमिट अथवा अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।
इसके अलावा दोनों जप्त वाहनों पर नंबर प्लेट अंकित नहीं होना भी पाया गया, जो परिवहन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर दोनों माज़दा वाहनों को मौके पर ही जप्त कर लिया गया।
तहसीलदार शुभांगी गुप्ता ने बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध खनन एवं परिवहन पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। खनिज संपदा के अवैध दोहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जप्त वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध रेत कारोबार के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

#IllegalSandMining
#IllegalSandTransport
#SandMiningAction
#AdministrationAction
#RevenueDepartment
#MineralProtection
#MohlaManpur
#ManpurTehsil
#ChhattisgarhNews
#CGNews
#LocalNews
#DistrictNews
#SandMafia
#ActionAgainstSandMafia
#SeizedVehicles
#MazdaSeized
#StrictAction
#अवैधरेतपरिवहन
#रेतमाफिया
#प्रशासनकीकार्रवाई
#वाहनजप्त
#खननमाफिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ