Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

24वीं मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में शिक्षक प्रवीण कुमार गलफट को ब्रॉन्ज मेडल

NBP NEWS/मोहला, 07 फरवरी 2026
इंडियन बॉडीबिल्डर फेडरेशन (IBBF) के तत्वावधान में आयोजित 24वीं मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 05 फरवरी 2026 को भिलाई में किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रवीण कुमार गलफट, शिक्षक एवं प्रधान पाठक प्राथमिक शाला भुरकुण्डी, विकासखंड मोहला, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने शानदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए अनुभवी और उभरते बॉडीबिल्डरों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। श्री गलफट ने अपने कठोर परिश्रम, अनुशासन और मजबूत इरादों के बल पर मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की और जिले का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि के पीछे कोच निलेश ठाकुर का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। वहीं साथी खिलाड़ियों भुवन कुमार मेश्राम एवं अजय यादव का भी उन्हें निरंतर सहयोग मिला। प्रतियोगिता में उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में खेल और फिटनेस के प्रति उत्साह बढ़ा है।
श्री गलफट की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग, खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ