Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

आतरगांव में सांस्कृतिक विरासत बचाने को लेकर बना सहमति प्रस्ताव

NBP NEWS/अंबागढ़ चौकी, 25 फरवरी 2026।
शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार अनुसूची क्षेत्र अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के ग्राम आतरगांव के बाजार चौक में आदिम आस्था के प्राचीन स्थलों के चिन्हांकन, प्रबंधन एवं संवर्धन विषय पर एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जनजातीय परंपरागत पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पानाबरष राज के मुखिया लाल लक्ष्मेंद्र शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष मदन साहू, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजेश गुजराती, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रमेश हिड़ामे, अंबर जोशी, अरुण यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष), हेमंत शाह, किशोर अटभैय्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही ग्राम आतरगांव की सरपंच हेमलता, ग्राम करमतरा की सरपंच राजीम जाड़े, ग्राम बूटाकसा की सरपंच हमेश्वरी मंडावी, ग्राम प्रमुख अनिल बंजारी, जिला मंत्री देवनारायण कुंभकार सहित 11 ग्राम पंचायतों के आश्रित ग्रामों से ग्राम ठाकुर, बैगा, कडरी, पटेल, मांझी, कोटवार एवं अन्य बुद्धिजीवीजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
अपने उद्बोधन में लाल लक्ष्मेंद्र शाह, दिलीप वर्मा एवं मदन साहू ने आदिम आस्था से जुड़े प्राचीन स्थलों के संरक्षण और व्यवस्थित चिन्हांकन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का प्रयास है, बल्कि जनजातीय परंपराओं और आस्थाओं के सम्मान का प्रतीक भी है।

ग्राम ठाकुर, बैगा एवं पटेल समुदाय के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की तथा विष्णुदेव साय सरकार के प्रयासों को जनजातीय समाज के हित में बताया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से आदिम परंपराओं को नई पहचान और संरक्षण मिलेगा।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अरुण यादव ने किया, जबकि सफल संचालन रमेश हिड़ामे द्वारा किया गया।

संवाद कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि संबंधित ग्रामों में स्थित आदिम आस्था स्थलों का सर्वेक्षण कर उनका व्यवस्थित दस्तावेजीकरण किया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर रखा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ