Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

संदीपनी इंग्लिश मीडियम स्कूल, मानपुर में 17 फरवरी को भव्य वार्षिक समारोह

NBP NEWS/मानपुर, 14 फरवरी 2026
संदीपनी इंग्लिश मीडियम स्कूल, मानपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन 17 फरवरी 2026, मंगलवार को शाम 5 बजे से स्कूल परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालक समिति अध्यक्ष राजहंस मंडावी करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में भोजेश शाह मंडावी, टी.आई. बृजेश सिन्हा एवं सरपंच शकुंतला घौड़े की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इसके अलावा कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ हनीश खान, बीईओ ए.आर. कौर, विद्यालय संचालक दिनेश पांडेय, आरटीई नोडल अधिकारी शुशिला टंडन, स्कूल समिति अध्यक्ष मदन लाल साहू, जनपद सदस्य रेनू टंडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही वर्ष भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ