केडीबी मिशन जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी द्वारा चादर तिलक कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिला प्रतिनिधि, तहसील प्रतिनिधि एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
यह कार्यक्रम आगामी 23 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के धर्मनगर दामाखेड़ा में वंश गुरु पंत श्री उदित मुनि नाम साहेब जी के धार्मिक समारोह के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में शराब एवं मांस-मटन के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, मोहला को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
केडीबी मिशन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक सुधार, नशामुक्ति एवं सदाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है।
कार्यक्रम की तैयारी में सहयोग देने वाले—
जिला प्रतिनिधि मोती राम बढ़ाई, तहसील प्रतिनिधि केमन दास माहले, ग्रामीण प्रतिनिधि टोमन लाल बढ़ाई, अक्तु राम तारम, परस राम रावटे, उमलेश चनाप, खुशबु पिस्दा, टिकेश्वरी रावटे सहित समस्त कबीर पंथी समाज के लोग शामिल हैं।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ