मोहला और आसपास के क्षेत्र में इन दिनों भालू की मौजूदगी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। वन कर्मचारियों के अनुसार, पिछले करीब चार दिन से क्षेत्र में भालू देखे जाने की सूचना सामने आ रही है। इसी बीच गुरुवार सुबह करीब 4 बजे एक भालू के फॉरेस्ट क्वार्टर परिसर में घुस आने की बात सामने आई है। वही बुधवार शाम को
बताया जा रहा है कि अंधेरे के समय भालू फॉरेस्ट क्वार्टर क्षेत्र में पहुंच गया था। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में सतर्कता बढ़ गई है।
अंधेरे में मॉर्निंग वॉक पर नहीं निकलने की अपील किए हैं।
एस डी ओ वीरेंद्र पटेल वन विकास निगम ने उकताशय की पुष्टि कर बताया कि बड़ा भालू लगभग चार दिन से लगातार मोहला छुरिया मंदिर और फॉरेस्ट विभाग के समीप दिखाई दे रहा है। जान माल की कोई हानि नहीं हुई है। मंदिर परिसर में दिए जलते है ऐसे में तेल पीने के लिए भालू के आने की संभावना है मंदिर संचालकों को जानकारी दी गई है। साथ ही ग्रामीणों से मीडिया के माध्यम से अपील की जा रही है अंधेरे में न निकले और ग्रुप में रहे।
भालू की संभावित मौजूदगी को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। खासकर सुबह तड़के अंधेरे में मॉर्निंग वॉक के लिए अकेले बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
लोगों से कहा गया है कि उजाला होने के बाद ही घर से बाहर निकलें। यदि मॉर्निंग वॉक पर जाना जरूरी हो तो अकेले जाने के बजाय 3-4 लोगों के समूह में जाने की सलाह दी गई है।
जंगल से लगे इलाकों में बढ़ाएं सतर्कता
भालू की मौजूदगी की सूचना को देखते हुए जंगल और वन क्षेत्र से लगे मोहला के लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। रात और तड़के के समय घर से बाहर निकलने से बचने तथा बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने की अपील की जा रही है।
वन्यजीव दिखाई देने की स्थिति में उसके करीब जाने, उसे घेरने या भगाने की कोशिश न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
0 टिप्पणियाँ