Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कक्षा 7वीं के बच्चों को नहीं मिली नई किताबें, NBP NEWS की खबर के बाद शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान

NBP NEWS/ मोहला, 18 अगस्त 2026।
आदिवासी क्षेत्र में हो रहा बच्चो के साथ अन्याय जिला मुख्यालय मोहला स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के अंग्रेजी माध्यम कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों को अब तक नई पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आया है। विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें नहीं मिलने की समस्या को लेकर NBP NEWS द्वारा खबर प्रकाशित किए जाने के बाद शिक्षा विभाग का ध्यान इस ओर गया है।

मामले को लेकर NBP NEWS के संस्थापक नरेश बोगाजी ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से फोन पर चर्चा की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बच्ची इसी विद्यालय की कक्षा 7वीं में अध्ययनरत है, लेकिन उसे अभी तक पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।

इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्थिति की जानकारी लेते हुए पूछा कि “एक भी पुस्तक नहीं मिली?” इसके जवाब में नरेश बोगाजी ने बताया कि अभी तक पुस्तक नहीं मिली है। इसके बाद DEO ने मामले की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य से लेने और उनसे बात करने की बात कही।

कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों को नई पुस्तकों का इंतजार

जानकारी के अनुसार, कक्षा 6वीं और 8वीं की पाठ्य-पुस्तकों में इस वर्ष बदलाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को पुरानी पुस्तकों से पढ़ाई कराई जा रही है। वहीं, कक्षा 7वीं की पाठ्य-पुस्तकों में बदलाव होने के कारण विद्यार्थियों को नई किताबों की आवश्यकता है।

ऐसे में कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों के सामने नई पाठ्य-पुस्तकें मिलने का इंतजार बना हुआ है। पाठ्य-पुस्तकों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है।

अब कब तक मिलेगी नई पाठ्य-पुस्तक?

मामले के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि कक्षा 7वीं के विद्यार्थियों को नई पाठ्य-पुस्तकें आखिर कब तक उपलब्ध कराई जाएंगी?

शिक्षा विभाग द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद अब विद्यार्थियों और अभिभावकों को उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा और बच्चों को आवश्यक पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

NBP NEWS रखेगा मामले पर नजर

NBP NEWS विद्यार्थियों से जुड़े इस मामले में आगे भी नजर बनाए रखेगा। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है तथा विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें कब तक उपलब्ध होती हैं, इसकी जानकारी भी सामने लाई जाएगी।

साथ ही, मामले में संबंधित शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।

NBP NEWS का उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की समस्या को जिम्मेदार अधिकारियों और विभाग के संज्ञान में लाना है, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें समय पर आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ