Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RAMP योजना के तहत एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यक्रम संपन्न

NBP NEWS/अंबिकापुर, भारत सरकार की RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन 18 जनवरी 2026 को बीटीआई, नवापारा, अंबिकापुर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भावसर फाउंडेशन द्वारा किया गया।

यह योजना भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त सहयोग से संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की उत्पादकता बढ़ाना, बाजार तक उनकी पहुंच को सुदृढ़ करना तथा उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है। साथ ही MSME के प्रदर्शन को बेहतर बनाकर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक रेखा चौहान ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, उद्यमिता विकास एवं MSME के लिए उपलब्ध अवसर, MSME के तहत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं बाजार तक पहुंच, तथा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सक्रिय रूप से सहभागिता की। प्रशिक्षण के बाद आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने वित्तीय व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के लिए दस्तावेजीकरण, व्यवसायिक योजना, टिकाऊ व्यवसाय, बाजार सर्वे तथा बाजार लिंकेज से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे।

प्रशिक्षक रेखा चौहान ने प्रतिभागियों के सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ