Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पेट्रोल-डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर सख्ती

 


28 मार्च 2026। पश्चिम मध्य एशिया में चल रही युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर श्तुलिका प्रजापति ने पेट्रोल पंप संचालकों और एलपीजी गैस वितरकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पेट्रोलियम उत्पाद निर्धारित दरों पर ही बेचे जाएं और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

खाद्य विभाग के अनुसार, वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर दूसरा गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसकी जानकारी सभी गैस एजेंसियों में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी समस्या पर अधिकृत हेल्पलाइन नंबर 18002333663 या 07747299613 पर संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ