Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

MSME सशक्तिकरण की ओर मजबूत कदम, उसूर - बीजापुर में प्रशिक्षण आयोजित

NBP NEWS/बीजापुर,18 फरवरी 2026
RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष पहल भारत सरकार एवं World Bank के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) की उत्पादकता बढ़ाना, बाजार तक पहुंच सुदृढ़ करना तथा प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को विकसित करना है।
इसी कड़ी में 28 जनवरी 2026 को ब्लॉक पंचायत उसूर (बीजापुर) में भावसर फाउंडेशन द्वारा उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं संभावित उद्यमियों को स्वरोजगार की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।
प्रशिक्षण सत्र में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक पंकज मसीह ने प्रतिभागियों को RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, उद्यमिता विकास एवं MSME के अवसर, वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं बाजार तक पहुंच, तथा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन संवादात्मक शैली में किया गया, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय प्रबंधन, दस्तावेजीकरण, व्यवसाय योजना निर्माण, टिकाऊ व्यवसाय मॉडल, बाजार सर्वेक्षण एवं बाजार लिंकेज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
उपस्थित प्रतिभागियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना दूरस्थ क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे न केवल स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण एवं उत्साह के साथ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ