Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत 50,000 से अधिक नागरिकों को किया गया जागरूक

NBPNEWS/20 अक्टूबर/ जिला मोहला मानपुर अं चौकी पुलिस द्वारा 5 अक्टूबर 2024 से 19 अक्टूबर 2024 तक साइबर जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को वर्तमान में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था। इस पखवाड़े के दौरान पुलिस ने 158 गांवों और जिले के विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों में जाकर 50,000 से अधिक लोगों को साइबर अपराध से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी।
अभियान के अंतिम दिन, 19 अक्टूबर 2024 को, 55 गांवों, स्कूलों और कॉलेजों में एक साथ 20,000 से अधिक लोगों और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। साइबर सेल और जिला पुलिस की टीम ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए उपयोगी जानकारियां दीं।  जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। इनमें प्रमुख रूप से OTP फ्रॉड, UPI फ्रॉड, OLX आर्मी फ्रॉड, लॉटरी और पुरस्कार के नाम पर धोखाधड़ी, ऑनलाइन लोन ऐप्स द्वारा की जाने वाली धोखाधड़ी और अन्य तरह के फर्जीवाड़े शामिल थे।
अभियान के दौरान ऑडियो संदेश, पैम्फलेट और पीपीटी के माध्यम से भी लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री वाय पी सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर और श्री पीतांबर पटेल के मार्गदर्शन में, तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों और थाना प्रभारियों के सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोगों को सस्ते दर पर ऑनलाइन लोन देने वाले फर्जी एप्स, बैंक से जुड़े फर्जी कॉल, KYC अपडेट करने के बहाने की जा रही धोखाधड़ी और लॉटरी के नाम पर होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी गई। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाता है, तो उसे तुरंत साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि आम जनता साइबर अपराधों से संबंधित जोखिमों को समझे और इनसे सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक कदम उठाए। इस अभियान के जरिए 50,000 से अधिक नागरिकों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए, जिससे इस क्षेत्र में साइबर सुरक्षा को बढ़ावा मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ