बड़ेडोंगर। मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के पश्चात बड़ेडोंगर मुख्यालय स्थित हल्बा सामाजिक भवन में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज की 18 गढ़, 32 गढ़ एवं 36 गढ़ महासभा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान तीनों महासभाओं के पदाधिकारियों ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकता और आपसी सहयोग में निहित है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सामाजिक एकजुटता बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही समाज के विकास, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और तीनों महासभाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई।
जिला स्तरीय युवा प्रभाग का गठन
बैठक के दौरान तीनों महासभाओं की सहमति से जिला स्तरीय युवा प्रभाग का गठन किया गया। इसमें केशरचंद पुजारी (18 गढ़) को अध्यक्ष, टिकन नाईक (32 गढ़) को उपाध्यक्ष, डीकेश भूआर्य (36 गढ़) को सचिव, बिजेंद्र कुदराम (18 गढ़) को कोषाध्यक्ष तथा अशोक चनाप (32 गढ़) को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं, लोकेश कुंवर (32 गढ़) और बीरेंद्र बघेल (18 गढ़) को सलाहकार मनोनीत किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में खिलेश गागड़ा, बरातू शांडिल्य एवं संजू बेलसरिया को जिम्मेदारी दी गई। ये सभी 18 गढ़ महासभा से संबंधित हैं।
इसके अलावा सामान्य प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों में सखाराम समरथ (32 गढ़) को अध्यक्ष, शिवकुमार पात्र (18 गढ़) को उपाध्यक्ष तथा अगरचंद नाग (32 गढ़) को सचिव मनोनीत किया गया।
समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की रही उपस्थिति
बैठक में पूर्व राष्ट्रीय महासभा अध्यक्ष बीरेंद्र चनाप, 18 गढ़ महासभा अध्यक्ष लतेलराम नाईक, अखिल भारतीय हल्बा समाज कोंडागांव के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पात्र, सियाराम चनाप, लुभा सिंह नाग, एल.एन. नाग, लक्ष्मी नारायण बेलसरिया, विद्या सागर नायक, रामसिंह प्रधान, अगरचंद नाग, ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर की सरपंच चंद्रबती पुजारी, मोहन सिंह कंवर, बीरेंद्र बघेल, बलधर भोयर, मुकुंद देहारी, टिकेंद्र नाईक, बिजेंद्र कुदराम, महेंद्र प्रधान, गुरमीत बेलसरिया, तिजऊ बघेल एवं ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर के उपसरपंच सुरेश समरथ सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मेंघराज पात्र, अमरनाथ राना, सखाराम समरथ, केशव समरथ, नकुल नायक, 18 गढ़ महासभा बड़ेडोंगर के अध्यक्ष नंदकुमार प्रधान, 32 गढ़ महासभा बड़ेडोंगर के अध्यक्ष मदन कोलियारा, लोकेश कुंवर, तुलेश्वर नाग, डीकेश भूआर्य, योगेश पात्र, फ़रसगांव ब्लॉक अध्यक्ष केशरचंद पुजारी, मंगलेश मुर्रा, धनेश्वर प्रधान, माकड़ी ब्लॉक अध्यक्ष भरत घरत, ओमप्रकाश नाईक, धनंजय नाग, देवेंद्र माहला, बड़ेराजपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष लेखशेखर नाग, गौतम चुरगिया, खिलेश गागड़ा, बरातू शांडिल्य, धनोरा ब्लॉक अध्यक्ष टेश्वर बघेल, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल भोयर, प्रेमसिंह देहारी, भारत पुजारी, हरीश समरथ, नुकेश पात्र एवं अंजिक्का पात्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजजन मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों और युवतियों ने भी सहभागिता निभाई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य हल्बा-हल्बी समाज की एकजुटता को बढ़ावा देना, तीनों महासभाओं के बीच समन्वय स्थापित करना तथा युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़कर सामाजिक संगठन को और अधिक सशक्त बनाना रहा।
0 टिप्पणियाँ