बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के प्रभाव और मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभावित खराब मौसम को देखते हुए मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में लगातार दूसरे दिन अवकाश घोषित किया गया है। जिले में 28 अक्टूबर को घोषित अवकाश के बाद अब 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को भी सभी आंगनबाड़ियों, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तनुजा सलाम ने 28 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से आने वाले दिनों में तेज हवाओं और अति वर्षा की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बच्चों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला
प्रशासन ने मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों तथा तेज हवाओं एवं भारी बारिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए बच्चों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इसी के मद्देनजर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों, महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।
0 टिप्पणियाँ