Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RAMP योजना के तहत तीन दिवसीय लघु वनोपज विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

NBP NEWS / देवभोग, भारत सरकार की RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय तीन दिवसीय लघु वनोपज विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रीपा ट्रेनिंग सेंटर, देवभोग में भावसर फाउंडेशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 8 जनवरी 2026 को हुआ, जिसमें स्थानीय प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह योजना भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त सहयोग से संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की उत्पादकता बढ़ाना, बाजार तक उनकी पहुंच मजबूत करना तथा उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक श्री रविंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, उद्यमिता विकास एवं MSME के लिए अवसर, MSME के तहत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं बाजार तक पहुंच, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही लघु वनोपज से संबंधित संग्रहण तकनीक, स्वच्छता एवं गुणवत्ता प्रबंधन, विपणन और MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य), प्रसंस्करण तथा अन्य संबंधित विषयों पर भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण में कुल 35 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण के पश्चात आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने वित्तीय व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के लिए दस्तावेजीकरण, व्यवसायिक योजना, टिकाऊ व्यवसाय, बाजार सर्वे तथा बाजार लिंकेज से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रश्नों के समाधान के पश्चात संजय जी ने प्रतिभागियों को भविष्य में व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दीं और तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ