Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

महाराष्ट्र कत्लखाना ले जाते पकड़े गए मवेशी तस्कर, चिल्हाटी पुलिस की बड़ी सफलता

NBP NEWS/अंबागढ़ चौकी | 01 फरवरी 2026

सुग्घर जन सुरक्षित मोहला अभियान के अंतर्गत चिल्हाटी पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 नग मवेशी एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 42 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के निर्देशन में थाना चिल्हाटी प्रभारी उप निरीक्षक संजय मेरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह सफलता प्राप्त की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

दिनांक 01 फरवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मवेशियों को मारते-पीटते और हांकते हुए महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी

1. नंदलाल पारधी, पिता मोहनलाल पारधी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम भनसुला, थाना अंबागढ़ चौकी

2. ब्रह्मानंद उर्फ लक्की पारधी, पिता रेखराम पारधी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम भनसुला, थाना अंबागढ़ चौकी

जब्त सामग्री का विवरण

12 नग बैल (06 लाल रंग, 06 सफेद रंग)
06 नग बछवा (02 सफेद, 03 लाल, 01 काला)
01 मोबाइल फोन
कुल कीमत: लगभग ₹1,42,000/-

आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए समक्ष गवाहों के बयान के आधार पर जप्ती पत्रक तैयार किया गया। मामला अजमानतीय होने के कारण आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई तथा उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इनका रहा विशेष योगदान

इस कार्रवाई में सउनि मयाराम नेताम, प्रधान आरक्षक 36 सुनील कुमार लहरे, आरक्षक नंदकुमार यादव, अश्वनी साहू एवं दिनेश मधुकर का विशेष योगदान रहा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और तस्करी जैसी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ