NBP NEWS/मोहला, 29 जनवरी 2026।
विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम मुरेर (मार्री) निवासी भारत लाल पडौटी के लापता होने से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत लाल पडौटी, पिता अकबर लाल पडौटी, जो कि भारत ट्रेडर्स – मुरेर के संचालक हैं, दिनांक 26 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 6:30 बजे बिना किसी परिजन को जानकारी दिए घर से निकल गए थे।
बताया गया है कि वे ग्राम हेरकुटंब, मोहला से बस में सवार होकर राजनांदगांव पुराने बस स्टैंड तक पहुंचे थे। इसके बाद वे कहां गए, इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों, परिचितों एवं संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की गई, किंतु कई दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
भारत लाल पडौटी के अचानक लापता होने से परिजन अत्यंत चिंतित हैं। परिवार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उनके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
📞 संपर्क नंबर:
8963968213
709703787
7987241695
परिजनों ने प्रशासन एवं आमजन से सहयोग की अपील करते हुए जल्द से जल्द सुरक्षित जानकारी मिलने की उम्मीद जताई है।
0 टिप्पणियाँ