Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

फिनायल कांड के पीछे क्या है सच? प्रशासन बता रहा पारिवारिक, पर उठ रहे गंभीर सवाल

NBP NEWS / मोहला, 17 जनवरी 2026 
जिले के अंबागढ़ चौकी में संयुक्त रूप से संचालित मोहला व मानपुर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अलग- अलग तिथि में एक के बाद एक दो नाबालिक छात्राओं द्वारा फिनायल पीकर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन व सत्ता पक्ष में हड़कंप मच गया है। केंद्रीय आवासीय विद्यालय एकलव्य में अध्यनरत नाबालिक छात्रों के साथ हैवानियत के मामले में प्राचार्य हॉस्टल वार्डन को प्रारंभिक तौर पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए हटा दिया गया है। वही छात्रों को बर्बरता पूर्वक मारने वाले मुख्य आरोपी एक पीटीआई दो लेक्चर को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।इधर नाबालिक बच्चियो के जहर पीने के मामले को प्रशासनिक अधिकारी पारिवारिक कलाह बताकर इस संवेदनशील मामले को स्थानीय स्तर पर दफन करने के प्रयास मे है।
नतीजतन कल 16 जनवरी को बाल संरक्षण आयोग, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं समेत आला अफसरो ने आवासीय विद्यालय में पहुंचकर विद्यालय स्टॉफ से पूरे मामले की जानकारी ली वही परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था को भी खंगाला। 
       विद्यालय पहुंचने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा व अन्य नेताओं समेत जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा बाल संरक्षण आयोग से जुड़े अफसर व प्रतिनिधि शामिल रहे।
इस मामले में सूत्रों की माने तो छात्राओं द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे संवेदनशील मामला हो सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी पीड़ित छात्रा और परिजन से मिलने के बाद मीडिया के समक्ष जो कहा कि गंभीर और संवेदनशील मामला है, जो घटना घटी है उसमें शंका है कि अन्दर कुछ और अलग विषय है। बच्चों को शारीरिक और मानसिक काउंसलिंग की जरूरत है। 
अपर कलेक्टर जी आर मरकाम ने फिनायल पीने के मामले में कहा कि व्यक्तिगत और पारिवारिक मामला हो सकता है। उनके विरुद्ध कोई घटना या तथ्य प्रकाश में नहीं आया है। पहली फिनायल पीने वाली घटना के बाद मेरी अध्यक्षता में टीम गठित की मारपीट की शिकायत तथ्य सामने आया जिसमें प्रिंसिपल और अधीक्षक को हटाया गया है। अपर कलेक्टर ने स्वीकारा कि एक छात्रावास में अनुशासन होनी चाहिए लेकिन, इस मामले में अनुशासन हीनता की पराकाष्ठा पार कर दिया है। अब प्रशासन इसमें क्या सार्थक कार्यवाही करेगा ये भी देखना दिलचस्प होगा। 

पालको ने की बैठक अध्यक्ष ने कहा हो बड़ी कार्यवाही ताकि सबक मिले

पालकों ने कल एकलव्य आवासीय विद्यालय में मीटिंग कर कहा कि मामले पर कार्यवाही बड़ी होनी चाहिए, जिससे सबक मिले ताकि आने वाले समय में दोबारा ऐसी घटना दोबारा न घटे। 
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा मुझे दुख हुआ है.....

मामले को लेकर सत्ता रूढ़ पार्टी भाजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने भी मीडिया से कह दिया कि एकलव्य आवासीय विद्यालय के अनुरूप कोई कार्य नहीं हो रहा है। अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्था को दुरुस्त करने के कर्मचारियों को समझाइश दी है।
प्रिंसिपल और हॉस्टल वार्डन को हटाना समाधान नहीं है ,व्यवस्था सुधारना जरूरी - भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा
इस मसले पर सत्ता रूढ़ पार्टी भाजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने भी प्रशासनिक कार्यवाही को नाकाफी बताया है। उन्होंने कहा है कि प्रिंसिपल और हॉस्टल वार्डन को हटाना समाधान नहीं है ,व्यवस्था सुधारना जरूरी है। इसे क्या ये माना जाए कि सत्ता रूढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष भी इस विद्यालय के व्यवस्था से ना खुश हैं और वो भी चाहते हैं कि प्रिंसिपल और वार्डन को हटाना समाधान नहीं है, बल्कि सुधार होनी चाहिए जो कि तभी संभव है।
इन विषयों के टीचरों को दिया गया है नोटिस-जांच अधिकारी तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो ने को बताया कि केंद्रीय विद्यालय एकलव्य में पदस्थ बाहर प्रदेश के शिक्षक पीटीआई आकाश शर्मा, फिजिक्स के लेक्चर अनिल, हिंन्दी के लेक्चर पर्वत को मारपीट मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

जब जिला प्रशासन पीड़ितों को न्याय दिलाने और इस मसले पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा असल मायने में आदिवासी शिक्षा के प्रति खुद को समर्पित करने में जरा भी दिलचस्पी दिखाए लेकिन इस पूरे घटना क्रम के दरमियान ऐसी कोई खबर नहीं मिली कि कलेक्टर महोदया ने इस संवेदनशील मसले पर मौके में पहुंच कर खुद की संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पीड़ित छात्राओं अन्य विद्यार्थियों व स्टाफ से प्रत्यक्ष मिलकर मामले की हकीकत को जानना जरूरी समझा जबकि खुद एक महिला है। बहरहाल जानकारी ये है कि जिला प्रशासन प्रिंसिपल और वार्डन को हटा कर व अन्य को नोटिस देकर अपनी जवाबदेही की इतिश्री कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ