Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

26वीं सीनियर मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मोहला के अजय यादव ने जीता गोल्ड, प्रहलाद ने हासिल किया 10वां स्थान

NBP NEWS/ मोहला,25 नवंबर 
रायपुर में 19 नवंबर 2026 को आयोजित 26वीं सीनियर मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मोहला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 से 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें मोहला के 10 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में मोहला के खिलाड़ी अजय यादव ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, मोहला के ही खिलाड़ी प्रहलाद ने मेन फिजीक कैटेगरी में 10वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रदेश स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मोहला के खिलाड़ियों की भागीदारी और उपलब्धि से खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से अजय यादव की स्वर्णिम सफलता ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

स्थानीय खेल प्रेमियों ने अजय यादव को स्वर्ण पदक जीतने तथा प्रहलाद को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को मोहला क्षेत्र में बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस के प्रति बढ़ती रुचि के रूप में देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ