Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित, आमजन से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह

NBPNEWS/अम्बागढ़ चौकी, 20 जून 2025।
भारतीय जनता पार्टी, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला इकाई द्वारा आज विश्राम गृह, अम्बागढ़ चौकी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों से योग दिवस में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता दिनेश गांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष नम्रता सिंह, पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह तथा जिला महामंत्री दिलीप वर्मा ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित किया।
मुख्य वक्ता दिनेश गांधी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से वर्ष 2015 से प्रत्येक 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त हुई। इस दिन का चयन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष के सबसे लंबे दिन एवं योग की आध्यात्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए किया गया था। इस ऐतिहासिक प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ था।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 की योग दिवस की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" (Yoga for One Earth, One Health) रखी गई है। इस दिन भारत सहित विश्वभर में योग सत्र, शिविर, कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थलों में भी सामूहिक योगाभ्यास की व्यवस्था की जाएगी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी की ओर से भी जिलेभर में योग दिवस को भव्यता से मनाने के लिए व्यापक कार्यक्रम तय किए गए हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे योग को न केवल 21 जून को अपनाएं, बल्कि उसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।
इस अवसर पर भाजपा के अम्बागढ़ चौकी मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, राजेश सिंगी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, कमलेश सारस्वत, जिला मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी, राजीव तिवारी, खोमन मेश्राम, मनीष मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, महामंत्री चंदन उपाध्याय, विमल यादव, देवनारायण कुम्भकार, सैयद अजहरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में योग के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और योग को भारत की प्राचीन धरोहर बताते हुए इसे वैश्विक पहचान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ