Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबागढ़ चौकी में RAMP योजना के तहत उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

NBP NEWS/ अंबागढ़ चौकी, 11 मार्च 2026
भारत सरकार की RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत 30 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक ग्राम मुलेठी टोला, अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भावसर फाउंडेशन द्वारा किया गया।

यह योजना भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त सहयोग से संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की उत्पादकता बढ़ाना, बाजार तक उनकी पहुंच को मजबूत करना तथा उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है। साथ ही MSME के प्रदर्शन को बेहतर बनाकर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक रवि सिंह ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, उद्यमिता विकास एवं MSME के लिए अवसर, MSME के तहत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं बाजार तक पहुंच तथा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के पश्चात आयोजित प्रश्न-उत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने वित्तीय व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के लिए दस्तावेजीकरण, व्यवसायिक योजना, टिकाऊ व्यवसाय, बाजार सर्वे तथा बाजार लिंकेज से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे।

प्रशिक्षक रवि सिंह ने प्रतिभागियों के सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ