NBPNEWS/27 नवंबर 2024/मोहला मानपुर अं.चौंकी: जिला मुख्यालय मोहला के लाल श्याम शाह इंग्लिश मीडियम स्कूल में कल 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। यह आयोजन संविधान के प्रति जागरूकता और छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के पाठ से हुई, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई गई, ताकि वे अपने कर्तव्यों और अधिकारों को समझ सकें। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए संविधान को हमारे लोकतंत्र की रीढ़ बताया और कहा कि यह हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूलभूत अधिकार प्रदान करता है। साथ ही जानकारी दी कि संविधान को बनने में लगे दो साल ग्यारह माह अठारह दिन लगे, जिसे बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के संविधान समिति द्वारा बनाया गया था, प्राचार्य ने 6 मौलिक अधिकारों के बारे में छात्रों को बताया। साथ ही छात्रों ने संविधान की मूल भावना को समझने और उसे अपने जीवन में लागू करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम ने न केवल छात्रों को संविधान के महत्व से अवगत कराया बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया।
0 टिप्पणियाँ