NBPNEWS जिला मोहला मानपुर अं चौकी/गोटाटोला: आज जिले के शाला प्रवेश उत्सव में बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को न्योता देने और कांग्रेसियों को न्योता न देने से विवाद उत्पन्न हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम स्थल गोटाटोला में जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'शिक्षा पर राजनीति बंद करो' और 'शिक्षा विभाग हाय हाय' के नारे लगाए। उनका कहना था कि शिक्षा के क्षेत्र में राजनीति का हस्तक्षेप अस्वीकार्य है और यह शिक्षा के मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इस मुद्दे पर विरोध जताने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बैठकर प्रदर्शन किया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी व पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए माफी मांगी व समझाईस दी बात ना मानने के कारण पुलिस ने लगभग 1 दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गोटाटोला थाना लेकर गई। इस दौरान कोई हिंसा या अराजकता की खबर नहीं आई है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
इस घटना से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन बताया और शिक्षा विभाग से इस मामले की जांच की मांग की है।
गोटाटोला में हुई इस घटना ने जिले में राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है, और यह देखना होगा कि इस विवाद का समाधान कैसे निकाला जाता है। इस विषय पर क्या क्या कार्यवाही होती है।
आपको बता दे की वर्तमान में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है वही पूर्व में कांग्रेस की सरकार थी, लोगो का कहना है पूर्व में भी इस तरीके का भेदभाव देखने को मिलता था।
0 टिप्पणियाँ