Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

ऑपरेशन तलाश के तहत 7 साल बाद गुम युवती तेलंगाना से सकुशल बरामद

NBP NEWS / प्रवेश कुमार/ मोहला, 24 मई 2026

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के थाना चिल्हाटी पुलिस को “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 से गुम युवती को पुलिस ने 7 साल बाद तेलंगाना राज्य से सकुशल दस्तायाब कर लिया है। लगातार पतासाजी, तकनीकी सहायता और साइबर सेल के सहयोग से यह सफलता हासिल हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चिल्हाटी में गुम इंसान क्रमांक 21/2019 दर्ज किया गया था। ग्राम मुड़पार निवासी कुमारी लुभान गिरी गोस्वामी पिता स्वर्गीय केशव गिरी गोस्वामी उम्र 19 वर्ष, दिनांक 27 नवंबर 2019 को दोपहर करीब 2 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद युवती का पता नहीं चल पाया था, जिसके बाद 28 नवंबर 2019 को थाना चिल्हाटी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना चिल्हाटी पुलिस लगातार युवती की तलाश में जुटी रही। परिजनों, रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों से जानकारी एकत्रित की गई। वहीं साइबर सेल मोहला की तकनीकी सहायता से लगातार पतासाजी की जा रही थी।

राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह के निर्देशन में  थाना प्रभारी चिल्हाटी उप निरीक्षक संजय मरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास जारी रखे।

पुलिस टीम की अथक मेहनत और तकनीकी जांच के आधार पर आखिरकार 24 मई 2026 को गुमशुदा युवती को तेलंगाना राज्य के जिला सगरडीह अंतर्गत ग्राम नदी गांव थाना बीडीएल भानूर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना चिल्हाटी स्टाफ एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ